फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry advocate, took procession

गुस्साए अधिवक्ता, निकाला जुलूस

Fri, 13 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Angry advocate, took procession
इलाहाबाद कचहरी परिसर में संघर्ष के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए अधिवक्ता साथी की मौत से बौखलाए जिले के अधिवक्ताआें ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी बार के अधिवक्ताओं ने बैठक कर प्रस्ताव पारित किए और घटना के विरोध में जुलूस निकाला। कार्य से विरत रहे वकीलों ने जबरदस्त नाराजगी जताई।

उधर, अधिवक्ताओं के धरना, प्रदर्शन और जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कचहरी परिसर और कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। 

पूर्वाह्न 10 बजे दीवानी कचहरी बार के संघ भवन में आयोजित बैठक में सभी बार के पदाधिकारी शामिल हुढ। अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद में घटी घटना में मारे अधिवक्ता साथी की आत्मा की शांति केे लिए शोक सभा की।
विज्ञापन


बैठक के बाद नारबाजी के बीच वकीलों ने जुलूस निकाला। जो गिरजाघर चौराहे पर पहुंचा। यहां कुछ समय तक चक्का जाम करने का प्रयास किया गया। इसके बाद नाराज वकील एसपी कार्यालय की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस का नेतृत्व दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दयाराम यादव और मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने किया।  
पूर्व अध्यक्ष दीवानी बार विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बार काउंसिल उप्र के उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह से वार्ता के बाद हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।


उधर, कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सूर्यभान सिंह और मंत्री अरविंद पाठक के नेतृत्व में तथा सेंट्रल बार के अधिक्ताओं ने अध्यक्ष राजदेव सिंह और मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने 14 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।

वहीं, टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने बार भवन में इलाहाबाद में हुई घटना के विरोध में बैठक किया। अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह और संचालन विपिन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed