फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angered by physical abuse, the girl hanged herself

Azamgarh News: शारीरिक शोषण से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगा जान दी

Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Angered by physical abuse, the girl hanged herself
थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार की सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी (17) तीन अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के सुरहुरपुर बाजार गई थी। वहां उसे विवेक यादव नामक युवक अपने साथ लेकर चला गया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ इस तरह की हरकत कई बार कर चुका था। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो वह टाल गया और उसे शुक्रवार को गांव के पास छोड़कर चला गया। किशोरी घर पहुंची। इसके बाद उसने अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाने पर विवेक के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह घर लौट आई। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। शनिवार की सुबह किशोरी काफी देर बाद तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने अंदर झांका तो वह फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने तत्काल सूचना पवई पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शनिवार को किशोरी की मौत के बाद मालीपुर थाना पुलिस ने विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed