फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angered by BEO's indecency, teachers demonstrated at BRC

Azamgarh News: बीईओ की अभद्रता से क्षुब्ध शिक्षकों ने बीआरसी पर किया प्रदर्शन

Wed, 01 May 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Angered by BEO's indecency, teachers demonstrated at BRC
शिक्षा क्षेत्र जहानागंज के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी जहानागंज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर बीएसए को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि वह विद्यालयों का निरीक्षण कर रही हैं और उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित दिखाकर उन्हें कार्यालय बुला रही हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना सुबह 7ः45 पर निरीक्षण करते हुए जहानागंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंदे पहुंचीं। इस दौरान विद्यालय पर सहायक अध्यापक रामसागर सरोज और अनुचर उपस्थित थे। वहीं प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापिका गांव में बच्चों से संपर्क करने के लिए गई हुई थीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना ने उपस्थिति रजिस्टर मांगा। तब तक गांव में से दोनों लोग उपस्थित हो गए। रामसागर सरोज सहायक अध्यापक ने बीईओ से अनुरोध किया कि इन लोगों को अनुपस्थित मत करिए।
विज्ञापन

इसी पर खंड शिक्षा अधिकारी गुस्से में आ गईं और अपशब्दों का प्रयोग करते हुई शिक्षक पर बरस पड़ी। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने उनपर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ आए व्यक्ति ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी सूचना अन्य शिक्षकों को मिली तो सभी बीआरसी पर एकत्रित हो गए और खंड शिक्षा अधिकारी का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद उनसे प्रार्थना पत्र लिए और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वास दिया। इसके बाद सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचेश। जहां पर बीएसए को ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। बीएसए ने इस मामले में एक दिन का शिक्षकों से समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed