फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anger among villagers for misbehaving with Ambedkar's statue

आंबेडकर की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers for misbehaving with Ambedkar's statue
आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोश
विज्ञापन

- थाने में पहुंच ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अतरौलिया। मदियापार गांव बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे कुछ अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर व गौतमबुद्घ की मूर्ति तोड़ दी इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने मांग किया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने थाना परिसर में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया ने बताया कि मामला बृहस्पतिवार का है। प्रार्थना पत्र शनिवार को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed