फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anganwadi helper dies due to snakebite

सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Tue, 17 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi helper dies due to snakebite
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका को रविवार की रात सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आंगनबाड़ी सहायिका की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिंघड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय पुष्पा पत्नी शिवबचन आंगनबाड़ी सहायिका थी। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद घर में ही कोई काम कर रही थी। इसी दौरान पहले से छुप कर बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पुष्पा की मौत हो गई। तसल्ली के लिए परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed