{"_id":"611a35fbc421df09264fa6ed","slug":"anganwadi-helper-died-by-snake-bite-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सांप के काटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सांप के काटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Mon, 16 Aug 2021 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:25 PM IST
सार
घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव की है। वह घर थी, जहां उन्हें सांप ने डंस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका को रविवार की रात विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने के पहले ही आंगनबाड़ी सहायिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिंघड़ा गांव निवासी पुष्पा(38) पत्नी शिवबचन आंगनबाड़ी सहायिका थीं। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद घर में ही कोई काम कर रही थी। इसी दौरान पहले से छुप कर बैठे विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे आनन-फानन इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
अभी वह अस्पताल नहीं पहुंची थी कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तसल्ली के लिए परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।