फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anarchists burnt Holika two days ago

Azamgarh News: अराजक तत्वों ने दो दिन पहले ही जला दी होलिका

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Anarchists burnt Holika two days ago
पवई। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में होली के दो दिन पहले ही होलिका जलने से माहौल गर्म हो गया। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर शराबियों का जमावड़ा रहता है। यह करतूत उनकी ही है। माहौल गर्म देख गांव में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में होली के दो दिन पहले अराजक तत्वों ने होलिका दहन वाले स्थान पर रखी गई होलिका में बुधवार की रात आग लगाकर जला दिया। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। होलिका में आग लगने से जलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक होलिका जलकर खाक हो चुकी थी। जिससे लोगों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्रा ने सूचना दी कि प्रतापपुर गांव में रखी जाने वाली होलिका को किसी अराजक तत्व ने फूंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है और होलिका को पुनः स्थापित करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed