फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An unclaimed cow entered the field and the guard shot

खेत में घुसी लावारिस गाय तो गार्ड ने मार दी गोली

Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
An unclaimed cow entered the field and the guard shot
सगड़ी । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देऊपुर कमालपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही लावारिस गाय को सेवानिवृत्त सैनिक ने गोली मार दी। इसके कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई। आरोपी वाराणसी में रेलवे में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक चुन्नू लाल पुत्र हरिश्चंद्र लाल के खेत में बृहस्पतिवार को एक लावारिस गाय गेहूं की फसल चरने लगी। इससे गुस्साए चुन्नूलाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गाय को गोली मार दी। इसके चलते गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली गई। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉ. डीआर मौर्य ने गाय के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र के साथ पूरे जनपद में छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed