{"_id":"67df0bdb38a3f4bb500845c9","slug":"an-exhibition-will-be-held-a-film-centered-on-maha-kumbh-will-be-screened-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129078-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रदर्शनी लगेगी, महाकुंभ पर केंद्रित फिल्म का होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रदर्शनी लगेगी, महाकुंभ पर केंद्रित फिल्म का होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। उप्र सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25 से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तैयारियों और समीक्षा के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व नोडल अधिकारी जीएस नवीन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि 8 वर्षों में प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इनके बारे में जनता को जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। 25 को जनपद मुख्यालय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन होगा, 26 मार्च को प्रभारी मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशेष लघु फिल्म, महाकुंभ प्रयागराज-2025 पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन और विकास पुस्तिका का विमोचन होगा।
केंद्र सरकार के 10 वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जनपद में लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं के शिलापट्ट, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, नकल-विहीन परीक्षाएं और जेई/एईएस उन्मूलन जैसे सफल कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, ट्राइसाइकिल वितरण आदि के पात्र लाभार्थियों को लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रोजगार मेले, ऋण मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। नोडल अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी और अन्य लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया।
मिशन श्रमिक कल्याण और मिशन व्यापारी कल्याण के तहत श्रमिकों और व्यापारियों के लिए योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण होगा। डीएम चहल ने कहा कि कार्यक्रम जनपद, विधानसभा, विकास खंड और नगर निकाय स्तर होंगे। सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि 25 को कृषि और महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम होंगे।