फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An elderly man's health deteriorated while he was going home after giving a complaint in the police station and died

Azamgarh News: थाने में तहरीर देकर घर जा रहे बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 28 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
An elderly man's health deteriorated while he was going home after giving a complaint in the police station and died
अहरौला। लेदौरा बलुवहवा गांव निवासी लालचंद निषाद (65) को परिजन बृहस्पतिवार को ऑटो से थाने में शिकायत करने गए थे, लेकिन थाना परिसर के बाहर लालचंद निषाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुत्री लक्षमीना ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ माह पहले पिता ने एक बैंक मित्र के यहां तीस हजार रुपये निकालने के लिए अंगूठा लगाया था। बैंक मित्र ने सर्वर फेल की बात कह कर रकम नहीं दी। बृहस्पतिवार को परिजन फिर से बैंक मित्र के घर पैसा मांगने पहुंचे। जहां बैंक मित्र के पति ने अभद्रता व मारपीट की। इसकी तहरीर देने लालचंद निषाद को लेकर पुत्री लक्षमीना थाने पहुंची थी। आरोप है कि थाने से तहरीर देकर निकलकर ऑटो के पास पिता के पास पहुंची तो उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों को घर लेकर जाने को कहा। थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पैसे को लेकर दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। एक पक्ष का आरोप है कि बैंक मित्र ने पैसा निकाल कर नहीं दिया। परिजन बीमार बुजुर्ग को भी लेकर आए थे। थाना परिसर के बाहर बुजुर्ग की मौत हो गई है। परिजन पोस्टमाॅर्टम कराना नहीं चाहते थे। पुलिस जांच में जुटी है। निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed