फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An elderly man returning from shopping hit a tractor-trailer with his bike and died

Azamgarh News: बाजार से खरीदारी करके लौट रहे वृद्ध की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, मौत

Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
An elderly man returning from shopping hit a tractor-trailer with his bike and died
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में श्रीराम यादव (63) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के कारणों की जांच हो रही है। श्रीराम यादव बाइक चलाते समय हेलमेट भी पहने थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खुटौली गांव निवासी श्रीराम यादव (63) बृहस्पतिवार की शाम को चतरातर (दुर्वासा) बाजार से खरीदारी करके धर्मदासपुर मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक डिग्री कॉलेज के पास मिट्टी ढुलाई में लगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के बाद उन्हें तत्काल फूलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed