फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An elderly couple died after dinner, their bodies had turned blue.

Azamgarh News: रात में खाना खाकर सोए बुजुर्ग दंपति की मौत, दोनों के शरीर पड़ गए थे नीले

Sun, 24 May 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
An elderly couple died after dinner, their bodies had turned blue.
मृतक दंपति श्यामलाल और बसंती की फाइल फोटो। संवाद
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में शनिवार सुबह बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो दोनों चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। दंपति का शरीर नीला पड़ा हुआ था। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दंपती की बेटी राजकुमारी ने भाई-भाभी पर जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोमाडीह गांव निवासी कैलाश ने बताया कि जब सुबह उसकी पत्नी ज्ञानमती उनके माता-पिता श्यामलाल (80) और उनकी पत्नी बसंती (75) को जगाने गई तो दोनों में कोई हलचल नहीं हुई। तत्काल गंभीरपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी अमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन किया। मृतक श्यामलाल के चार पुत्र जियालाल, महेंद्र, कैलाश और अवधेश और एक पुत्री राजकुमारी हैं। सभी पुत्रों की शादी हो चुकी है। जियालाल दिल्ली में, महेंद्र बंगाल में परिवार सहित, जबकि अवधेश विदेश में रहते हैं। कैलाश गांव में रहते हैं।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद और संपत्ति के बंटवारे पर तनाव की चर्चा
श्यामलाल और उनकी पत्नी बसंती लंबे समय से पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पुत्री राजकुमारी के घर बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव में रह रहे थे। राजकुमारी ने बताया कि 10 मई को भतीजी की शादी थी, जिसके लिए पोती अपनी बुआ के घर पहुंची थी। बाद में शादी का हवाला देते हुए वह अपने दादा-दादी को भी साथ लेकर आ गई थी, तब से दोनों गोमाडीह गांव में ही रह रहे थे। राजकुमारी ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ दिनों से संपत्ति बंटवारे और जमीन विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। एक पुत्र जमीन बेचने की बात कर रहा था, जिसको लेकर विवाद और बढ़ गया था। पिछले तीन दिनों से इसी संपत्ति बंटवारे को लेकर परिवार में खींचतान जारी थी। भाई-भाभी ने जहर देकर माता-पिता को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।- भूपेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed