फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An appeal has been made to hoist the Tricolour at homes and establishments from the 9th to the 17th, and to upload a selfie to the website.

Azamgarh News: नौ से 17 तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं, सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील

Fri, 07 Aug 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
An appeal has been made to hoist the Tricolour at homes and establishments from the 9th to the 17th, and to upload a selfie to the website.
भारत सरकार के ‘वंदे मातरम्’ के तृतीय चरण के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक किया जाएगा। अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिलावासियों से अपील की कि वे 9 से 17 अगस्त तक अपने निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि झंडा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी ऊपर की ओर होनी चाहिए। सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण सूर्योदय के बाद तथा सूर्यास्त से पूर्व सम्मानपूर्वक झंडा उतारा जाना चाहिए। निजी आवासों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए झंडों को अभियान समाप्त होने के बाद आदरपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में उन्हें फेंका न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फटा, कटा या आधा झुका हुआ झंडा फहराना प्रतिबंधित है। विशेष परिस्थितियों में रात्रि में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है।अभियान के डिजिटल स्वरूप में नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी और ‘वंदे मातरम्’ के गायन का वीडियो ‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed