फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amount of steroid found in Good Health Capsule

गुड हेल्थ कैप्सूल में मिली स्टेरायड की मात्रा

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amount of steroid found in Good Health Capsule
आजमगढ़। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल ने बताया कि राजकीय विश्लेषक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि उप्र लखनऊ द्वारा गुड हेल्थ कैप्सूल के नमूनों में स्टेरायॅड पाया गया है। उन्होंने जनपद के सभी आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर व दुकानदारों को अवगत कराया है कि आपके मेडिकल स्टोर या दुकान पर यदि यह कैप्सूल हो तो उसकी बिक्री तत्काल बंद कर दें, अन्यथा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यदि यह आपके दुकान पर पाया जाता है तो ड्रग ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भी संज्ञान में आया है कि कतिपय औषधि निर्माताओं द्वारा भांगयुक्त औषधि जैसे मुनक्का वटी आदि के नाम से परचून व पान की दुकानों पर खुलेआम बिक्री की जा रही है। युवाओं के साथ छोटे-छोटे स्कूली छात्र भी इन गोलियों का सेवन कर नशे के आदी होकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने आम जनमानस को सूचित किया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के बिना इस प्रकार कि गोलियों को परचून व पान की दुकान से लेकर सेवन न करें। साथ ही आयुर्वेदिक व यूनानी औषधि निर्माता इस प्रकार की गोलियों के निर्माण बंद करें, अन्यथा उनके विरूद्ध ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed