Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   amit shah and cm Yogi adityanath Azamgarh Rallt before up nikay chunav latest update

कल आजमगढ़ में शाह और योगी: निकाय चुनाव से पहले जनसभा में बनेगा चुनावी माहौल, देंगे अरबों की सौगात

Thu, 06 Apr 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही जनपदवासियों के अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
amit shah and cm Yogi adityanath Azamgarh Rallt before up nikay chunav latest update
अमित शाह और सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कभी भी नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। उससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस वर्ष पहली बार शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। जनपद वासियों को अरबों की सौगात देने के साथ ही आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए माहौल भी बनाएंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री जिले में एक घंटा 45 मिनट रहेंगे।  कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान उनके द्वारा एक अरब 15 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ 44 अरब 31 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन

एक ही जगह होंगे सारे कार्यक्रम

पहले दोनों का कार्यक्रम तीन जगह प्रस्तावित था, जिसे बुधवार को एक स्थान पर कर दिया गया है। अब लोकार्पण से लेकर शिलान्यास तक के कार्यक्रम एक ही जगह होंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की जनसभा नामदारपुर में होगी। यहीं लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हेलीकॉप्टर नामदारपुर में ही कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: व्योमेश शुक्ल बने नागरी प्रचारिणी सभा के नए प्रधानमंत्री, साल भर बाद आया चुनाव परिणाम

Trending Videos

प्रोटोकॉल के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 2.55 बजे वे कौशांबी जनपद के फसैया हेलीपैड से नामदारपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3.55 बजे यहां पहुंचेंगे। जहां से वह कार के जरिए सीधे 4.05 बजे हरिहरपुर गांव में पहुंचेंगे। हरिहरपुर गांव में 15 मिनट 4.20 बजे तक भ्रमण करेंगे। फिर 4.25 बजे हरिहरपुर से कार के जरिए सीधे नामदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद वह 5.40 बजे हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान सीएम और गृहमंत्री जिले में कुल एक घंटा 45 मिनट तक रहेंगे।

जनसभा स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

amit shah and cm Yogi adityanath Azamgarh Rallt before up nikay chunav latest update
सुरक्ष व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।  एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार, डीआईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखने का निर्देश दिया।  एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने बताया कि जनसभास्थल से लेकर हरिहरपुर गांव तक गृहमंत्री व सीएम का कार्यक्रम है।

इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई है। जनपद के अलावा दूसरे जिले के भी अधिकारी व पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगी। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जनसभा स्थल के दस किलोमीटर परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4583 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले को 4583 करोड़ की सौगात देंगे। जिसमें 61 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 56 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान दोनों नामदारपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही हरिहरपुर गांव में भ्रमण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed