Varanasi: व्योमेश शुक्ल बने नागरी प्रचारिणी सभा के नए प्रधानमंत्री, साल भर बाद आया चुनाव परिणाम
हिंदी का गढ़ कही जाने वाली काशी नागरी प्रचारिणी सभा के चुनाव का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। प्रधानमंत्री पद पर संस्कृतिकर्मी व्योमेश शुक्ल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 19 वर्षों के बाद नागरी प्रचारिणी सभा से पारिवारिक वर्चस्व लगभग समाप्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महत्व की हिंदीसेवी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा में प्रधानमंत्री पद पर व्योमेश शुक्ल ने जीत दर्ज की। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभा की मतगणना कराई गई। व्योमेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शोभनाथ यादव को 53 मतों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही 19 वर्षों के बाद नागरी प्रचारिणी सभा से पारिवारिक वर्चस्व लगभग समाप्त हो गया। सभा को प्रधानमंत्री के साथ नई कार्यकारिणी मिल गई है। 18 पदों के लिए मतगणना कराई गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभा की मतगणना कराई गई। व्योमेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शोभनाथ यादव को 53 मतों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही 19 वर्षों के बाद नागरी प्रचारिणी सभा से पारिवारिक वर्चस्व लगभग समाप्त हो गया। सभा को प्रधानमंत्री के साथ नई कार्यकारिणी मिल गई है। 18 पदों के लिए मतगणना कराई गई।
नागरी प्रचारिणी सभा आने में अब शर्म महसूस नहीं होगी
जीत से नए प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि चुने गए 18 लोगों पर संस्था के नवोन्मेष और पुनरुद्धार की जिम्मेदारी है।
नए आयाम जोड़ने के साथ ही देश भर के विद्वानों को नागरी प्रचारिणी सभा से जोड़ने की जरूरत है। अब किसी को नागरी प्रचारिणी सभा में आने पर शर्म महसूस नहीं होगी। किताबों पर धूल नहीं होगी। हिंदी के माथे पर सिर्फ महादेव का भभूत होगा।
व्योमेश को 121 व शोभनाथ को 68 मत मिल सके
व्याेमेश शुक्ल को जहां 121 मत मिले, वहीं शोभनाथ यादव को 68 मत ही मिल सके। प्रचारिणी सभा के मतदान में 262 लोगों ने मतदान किया था। सुबह से ही गहमागहमी के बीच मतगणना की प्रक्रिया आरंभ हुई। पूरे परिसर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। प्रत्याशियों के साथ ही मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। मतगणना के लिए तीन अलग-अलग टेबल बनाए गए थे।
प्रत्याशियों को मिले मत
- व्योमेश शुक्ल -121
- शोभनाथ यादव -68
- नरेंद्र नारायण द्विवेदी -55
- अनुराधा बनर्जी-118
- मिथिलेश पांडेय -55
- राजेंद्र त्रिपाठी-45
उपसभापति
- सत्यनारायण पांडेय- 112 (जीते)
- शिवदत्त द्विवेदी- 124( जीते)
- प्रो. श्रीनिवास पांडेय-हारे
- सुरेंद्र मोहन- हार
अर्थ मंत्री
- अनुराग उपाध्याय 125
- भावना पांडेय -110
- प्रकाशन मंत्री