{"_id":"6aa44b48b44cfced8f0b6304","slug":"amid-rising-petrol-prices-electric-vehicles-are-emerging-as-a-new-alternative-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-156975-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन बन रहे नए विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन बन रहे नए विकल्प
विज्ञापन
एक दुकान में खड़ी इलेक्टि्रक स्कूटी।
पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों का नया विकल्प बन रहे हैं। इनकी ओर से रुझान तेजी से बढ़ रहा है। खासकर ई-स्कूटी की मांग बढ़ने से कारोबारी उत्साहित हैं।
शहर में इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूमों पर ग्राहक ई-स्कूटी की कीमत, बैटरी, माइलेज और वारंटी समेत अन्य खूबियों की जानकारी लेते नजर आ रहे हैं। कारोबारी भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे बताकर खरीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
भवरनाथ स्थित ई-बाइक के विक्रेता रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि ई-स्कूटी की मांग लगातार बढ़ रही है। उनके यहां हर माह 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि से लोग इसे चुन रहे हैं। बाजार में अलग-अलग कंपनियों और मॉडल के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत करीब 50 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है।
00
ई-रिक्शा से मिल रहा रोजगार
इलेक्ट्रिक वाहनों में ई-रिक्शा की मांग भी बढ़ी है। ई-रिक्शा कारोबारी एसके सत्येन और सैय्यद शमशाद अहमद ने बताया कि बेरोजगार युवक ई-रिक्शा खरीदकर खुद का रोजगार शुरू कर रहे हैं। इससे ई-रिक्शा की बिक्री में भी तेजी आई है। कम खर्च में रोजाना आवागमन और स्वरोजगार का साधन होने के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के खर्च से राहत और कम संचालन लागत के कारण इलेक्ट्रिक वाहन आने वाले समय में परिवहन का महत्वपूर्ण विकल्प बन सकते हैं।