फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ambulance and reached the hospital

Azamgarh News: पुलिस बोली-बदमाश खुद एंबुलेंस बुलाकर पहुंचा अस्पताल

Mon, 01 Dec 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
ambulance and reached the hospital
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास रविवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण दिया। पहले पुलिस ने जहां मुठभेड़ में गिरफ्तार होने की बात कही थी वहीं डॉक्टर के आरोपों के बाद पुलिस ने सोमवार को एक नया बयान जारी किया। जिसमें उसने बताया है कि पुलिस की गोली से घायल होकर बदमाश गाड़ी से निकलकर भाग और कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद उसने एंबुलेंस को फोनकर खुद को दुर्घटना में घायल बताया और एंबुलेंस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना कंधरापुर क्षेत्र के टोल टैक्स सेहदा के पास बीती रात पुलिस और गौ-तस्कर गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ट्रक पर लदे 18 गोवंश बरामद किए। ट्रक को कवर कर ले जा रहे पासर गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस दौरान बदमाश परवेज, निवासी ग्राम पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद परवेज अपने अन्य तीन साथियों के साथ मौके से भाग निकला। काफी दूरी तक जाने के बाद घायल होने के कारण वह एक्सप्रेसवे के पास गिर पड़ा, जबकि उसके तीन साथी भाग गए। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सूचना मिली कि एक घायल युवक ने खुद को एक्सीडेंट पीड़ित बताते हुए हाईवे कर्मियों और एम्बुलेंस को कॉल किया है। एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल (सदर) में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि कमर में गोली लगने का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागे हुए तीनों साथी जौनपुर के रहने वाले
पुलिस ने जब घटनाक्रम को जोड़ते हुए परवेज से पूछताछ की तो उसने मुठभेड़ की पुष्टि कर दी। पूछताछ में परवेज ने अपने भागे हुए साथियों अनीश, निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, रईस, निवासी बनहरा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, जलालुद्दीन, निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के नाम बताए।

पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी फायरिंग में इसे गोली लगी और यह गाड़ी से उतरकर भागा लेकिन गोली लगने के कारण कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद इसने 112 नंबर, एंबुलेंस और हाइवे कर्मियों को दुर्घटना होने की बात बताई। 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा। जानकारी होने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और चिकित्सक से बातचीत पर इसका पता लगा और पूछताछ में उसने मुठभेड़ में घायल होना कबूल किया। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed