फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambedkar statue of chaotic elements damaged

अराजक तत्वों क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue of chaotic elements damaged
तहबरपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नई प्रतिमा स्थापित करा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना अंतर्गत सोफीपुर-बसही मार्ग पर स्थित राजापट्टी गांव में सड़क किनारे ही बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार की रात अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पुलिस को मिली तो महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और नई प्रतिमा तत्काल मंगा कर स्थापित कराने के साथ ही लोगों को समझा कर शांत कराया। ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed