{"_id":"65c1ec5b3c2aabb59c07af0a","slug":"ambedkar-statue-broken-by-miscreants-angry-villagers-created-ruckus-in-azamgarh-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, सैकड़ों की संख्या में नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, सैकड़ों की संख्या में नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 06 Feb 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:56 PM IST
सार
मामला आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तव्वकलपुर गांव का है। मंगलवार की सुबह गांव में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तव्वकलपुर गांव में अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुट गई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
लाटघाट-रौनापार मार्ग पर तवक्कलपुर गांव स्थित है। इस गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आग-बबूला हो उठे। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने व नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करने लगे। बाबा साहब की प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराने की कवायद में जुटी। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा।