फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambari village with a population of five thousand is without sanitation workers

सफाई कर्मी विहीन है पांच हजार की आबादी का गांव अंबारी

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ambari village with a population of five thousand is without sanitation workers
अंबारी। जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते ग्राम पंचायत अंबारी सफाईकर्मी विहीन हो गया है। जिसके चलते गांव में साफ सफाई की व्यवस्था चौपट हो गयी है। बड़े-बड़े घास फूस बड़ी दुघर्टना को दावत दे रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय अंबारी द्वितीय पर बड़े बड़े घास फूस बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुलने से ग्रामीणों का विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। विकास खंड पवई की ग्राम पंचायत अंबारी बाजार एवं गांव की कुल आबादी लगभग पांच हजार है। गांव की साफ सफाई के लिए चार सफाईकर्मी की नियुक्ति विभाग द्वारा की गई थी। लेकिन काम के दबाव में अधिकारियों की मिलीभगत से तीन सफाईकर्मियों ने अपना ट्रांसफर करा लिया। ट्रांसफर के दौरान अधिकारियों ने यह भी नहीं देखा कि गांव में सफाई कार्य कैसे होगा। वर्तमान समय में अंबारी के राजस्व गांव शाहपुर में एक सफाईकर्मी की नियुक्ति है। बड़ी और महत्वपूर्ण अंबारी ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी न होने से गांव की साफ सफाई पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। जबकि राजनैतिक दृष्टिकोण से अंबारी जिले में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गांव की गलियों और नालियों समेत परिषदीय विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बड़े बड़े घास फूस उग आए हैं, जहरीले जीव- जंतुओं का खतरा बना हुआ है। गांव की नालियां बजबजा रही हैं। संचारी रोग नियंत्रण की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साफ सफाई न होने से संचारी रोग और मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है । जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लेनदेन कर ट्रांसफर का आरोप लगाया है। अंबारी गांव के महफूज अहमद, लक्ष्मीकांत पांडेय, ईश्वरदेव मौर्या, सूरज पांडेय, चंकी पांडेय, मारुति उपाध्याय, लालमन बिंद, अजय राजभर, सुभाष पांडेय, अजय गुप्ता, नसीम अहमद आदि का कहना है कि अधिकारी अपने मनमाने ढ़ंग से लेनदेन सफाई कर्मियों से करके उन्हें बेख़ौफ़ हटा देते है। लोगों ने तत्काल सफाई कर्मी की व्यवस्था करने की मांग किया है। अगर सफाई कर्मी की तत्काल व्यवस्था नही होती है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री करने की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान अमित जायसवाल ने बताया कि इसकी शिकायत विकास खंड के अधिकारियों से की गई है। गांव में जांच करने पहुंचे डीपीआरओ से भी सफाईकर्मी न होने की शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं की गई। डीपीआरओ लाल जी दुबे का कहना है कि खंड विकास अधिकारी पवई से बातचीत हुई है, सफाई कर्मी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed