{"_id":"67d9cf05ad88ca500000072d","slug":"along-with-fever-stomach-related-diseases-increased-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128902-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां बढ़ीं
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुखार और पेट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को पेट संबंधी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा आए। साथ ही सिर में दर्द, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज भी इलाज कराने पहुंचे।
अस्पताल में चेस्ट रोग की ओपीडी में 80 से 90 मरीज आ रहे हैं। जिसमें 20 से 22 मरीज पेट से संबंधित रहते हैं। वहीं बाल रोग की ओपीडी में 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। जिसमें 15 से 16 मरीज पेट से संबंधित रहते है। इसमें बुखार और सर्दी, जुखाम से जुड़ी परेशानी वाले मरीजों की संख्या रहती है। मंगलवार को सबसे अधिक भीड़ दवा काउंटर पर रही। यहां सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मरीजों को दवा लेने में पौने घंटा तक का समय लगा। डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि तापमान बढ़ने से जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। यदि आपको लगातार पेट में दर्द, उल्टी, या दस्त हो रहा है, या यदि आपको कोई अन्य चिंताजनक लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बाल रोग डॉॅ. एसके विमल ने बताया कि बच्चों को बुखार, जुकाम, खांसी के साथ ही पेट में दर्द और दस्त की दिक्कत हो रही है ऐसी दिक्कत होते ही तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। बिना चिकित्सक की सलाह के किसी दवा का सेवन न करें।