फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alluded to hotel, raped along with friend, accused arrested

Azamgarh News: बहला कर ले गया होटल, दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Alluded to hotel, raped along with friend, accused arrested
आजमगढ़। दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को रानी की सराय रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी उज्जवल गुप्ता उर्फ टीटू रानी की सराय थाना क्षेत्र के कस्बे का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सात जून 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया। उसका साथी विशाल पीड़िता को काफी समय से धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप था कि वह 25 दिसंबर 2022 को सहेलियों के साथ गिरजाघर घूमने गई थी। रानी की सराय के निजामाबाद रोड निवासी विशाल त्रिपाठी ने उसे बहला-फुसलाकर 28 दिसंबर 2022 में अपने साथ घूमने लेकर चला गया और होटलों में रखा। विशाल के साथ उसका दोस्त उज्जवल भी था। दोनों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जबकि वह मां से परीक्षा का बहाना बनाकर गई थी। जब लौट कर घर आई तो विशाल ने उसको तरह-तरह से प्रलोभन व अपने को आत्माहत्या करने की धमकी देकर घर के सोने के जेवरात मांग लिया। जब उसे समझ आई तो उसने विशाल से बातचीत करना व मिलना जुलना बंद कर दिया। विशाल ने फोन और एसएमएस पर तरह-तरह की धमकी देने लगा। कहने लगा कि मैं तुम्हारे बहन की शादी नहीं होने दूंगा। बहुत सारे फोटो व वीडियो जो बनाया है उसके रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed