फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of seeking recognition by forging fake letters and misuse of MP-MLA funds

Azamgarh News: फर्जी खतौनी लगाकर मान्यता लेने और सांसद-विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of seeking recognition by forging fake letters and misuse of MP-MLA funds
बिलरियागंज विकास खंड के खानपुर भगतपट्टी स्थित मुरलीधर प्राथमिक विद्यालय और मुरलीधर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर मान्यता प्राप्त करने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर सांसद व विधायक निधि से धनराशि लेकर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। इस आरोप की जांच के लिए सीडीओ द्वारा जांच टीम गठित की गई है जो आरोपों की जांच करेगी। खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी सत्यदेव सिंह ने 27 सितंबर 2022 को प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सगड़ी तहसील में मुरलीधर प्राथमिक विद्यालय खानपुर भगतपट्टी की मान्यता 2004-05 में ली गई है, लेकिन विद्यालय के पास भूमि नहीं है। प्रबंधक द्वारा गाटा संख्या 1044 की फर्जी खतौनी लगाकर विद्यालय की मान्यता ली गई है। प्रबंधक द्वारा वर्ष 2009 में रामनौमी सिंह से गाटा संख्या 1044 रकबा 1.842 हेक्टेयर में से 420 कड़ी जमीन बैनामा कराई गई। जिसमें विद्यालय भवन बना है, लेकिन जमीन कृषि कार्य के लिए क्रय की गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उनके द्वारा विद्यालय के नाम पर सांसद और विधायक निधि से साढ़े 18 लाख रुपये लेकर उसका दुरुपयोग किया गया है। इस शिकायत पर सीडीओ परीक्षित खटाना द्वारा एसडीएम सगड़ी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बीएसए और मनोज मिश्रा सहायक अभियंता डीआरडीए की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए रिचा सिंह ने एसडीएम सगड़ी को पत्र जारी कर बृहस्पतिवार को एक बजे लेखपाल और कानूनगो के साथ मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed