फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of teaching Urdu instead Sanskrit in college DIOS handed over investigation in azamgarh

UP News: कॉलेज में संस्कृत को हटाकर उर्दू पढ़ाने का आरोप, डीआईओएस ने सौंपी जांच; दो सप्ताह में मांगी आख्या

Sun, 04 Aug 2024 11:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:08 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के डीआईओएस ने इस मामले में सख्त फैसला सुनाया है। दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। नव जागृति सेवा संस्थान ने 17 बिंदुओं पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Allegation of teaching Urdu instead Sanskrit in college DIOS handed over investigation in azamgarh
इस मामले में दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। - फोटो : freepik

विस्तार

आजमगढ़ के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा का केंद्र में रहते हैं। एक बार फिर उन पर आरोप लगे हैं। इस बार उनके ऊपर आरोप लगा है कि उनके द्वारा विद्यालय में संस्कृत विषय की पढ़ाई बंद कर उर्दू की पढ़ाई कराई जा रही है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने जांच का आदेश दिया है और दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


नव जागृति सेवा संस्थान द्वारा डीआईओएस से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजानशहीद के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर नियम विरुद्ध कार्य करने, अवैध वसूली करने और संस्कृत को हटाकर उर्दू विषय पढ़ाने सहित 17 बिंदुओं की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


यह शिकायत उनके द्वारा नोटरी शपथ पत्र देकर लगाई गई है। कहा गया है कि इस विद्यालय में मुस्लिम समुदाय के साथ ही हिंदुओं के बच्चे भी पढ़ते हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में संस्कृत विषय की पढ़ाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके स्थान पर छात्रों को उर्दू पढ़ाई जा रही है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रधानाचार्य को जांच कर दो सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


बोले अधिकारी
ऐसी शिकायत हमें मिली है। जांच के लिए हमारी ओर से राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रधानाचार्य को लगाया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, विभाग में कई जांचें पेंडिंग पड़ी हैं। गाड़ियों के अभाव में हम खुद जांच नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए जेडी और अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं, ताकि गाड़ियां मिलें और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर सकें। - विरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed