फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All types of tests should be made available in the hospital: Charu Chaudhary

अस्पताल में सभी प्रकार की जांच कराएं उपलब्ध : चारू चौधरी

Tue, 17 Feb 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
All types of tests should be made available in the hospital: Charu Chaudhary
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग। श्रोत-जिला सूचना कार्यालय
आजमगढ़। उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी कक्ष, गायनोकोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी लैब आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सभी प्रकार की जांचे उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष चौधरी ने जनरल वार्ड व सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल परिसर से ही दी जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रकार की ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड आदि अस्पताल में ही सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

सीएमएस से कहा कि सभी चिकित्सकों के साथ बैठक कर निर्देशित करें कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं कदापि न लिखें। कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब व्यक्तियों को सरकारी अस्पतालों से निशुल्क दवाएं व इलाज की सुविधाएं प्राप्त हों। अस्पताल परिसर में कई जगह बोर्ड लगवाया जाए, जिसमें लिखा जाए कि सभी प्रकार की दवाएं व जांच अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिस भी बच्चे का जन्म अस्पताल में होता है, उनको योजनाओं से जोड़ा जाए। इस दौरान सीएमएस विनय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मातृ छाया स्तनपान कक्ष का किया लोकार्पण

फोटो संख्या---18
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने मंगलवार को रोडवेज परिसर में रोटरी क्लब की ओर से नव निर्मित मातृ छाया स्तनपान कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा रोडवेज की व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया है। अब सार्वजनिक स्थान पर असहजता की बजाय माताएं इस मातृछाया स्तनपान कक्ष का इस्तेमाल कर शिशुओं को सहज रूप से स्तनपान करा सकेंगी। महिला परिचालक को रात में ड्यूटी पर बुलाने की शिकायत पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, सचिव रवि शंकर प्रजापति, सुंदरम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग। श्रोत-जिला सूचना कार्यालय

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग। श्रोत-जिला सूचना कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed