फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All districts of Purvanchal received rainfall on Friday

महाशिवरात्रि पर मेघों ने भी किया जलाभिषेक, रिमझिम बारिश रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए वरदान

Fri, 21 Feb 2020 08:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Feb 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
All districts of Purvanchal received rainfall on Friday
rain - फोटो : rain

पूर्वांचल में आखिरकार मौसम का रूख एक बार फिर से बदल ही गया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे जो शुक्रवार की शाम होते-होते रिमझिम बारिश की फुहारों में बदल गई और देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वांचल के सभी जिलों में बारिश हुई। यह मौसम गेहूं की फसल से वरदान साबित होगा।

विज्ञापन


कारण कि कुछ दिन पहले ही तेज पछुआ हवा के चलने से मुसीबत बढ़ गई थी। हालांकि अब पुरुवा हवा, नमी एवं बादल के कारण स्थिति में सुधार हुआ है। इससे गेहूं की फसल सूखेगी नहीं और इसके दाने भी बढ़ेंगे। वैसे दलहन और तिलहन की फसल के लिए यह मौसम अच्छा नहीं कहा जाएगा। सब्जी एवं गेहूं के लिए इस तरह का मौसम फायदेमंद है।
विज्ञापन

 

बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की सक्रियता बनी रही और दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों का सघन डेरा होता चला गया। महाशिवरात्रि पर अक्सर ही मौसम में बदलाव हुआ है।  बादलों और बारिश की वजह से एक बार फिर से ठंड की वापसी हुई और लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गलन का स्तर बढ़ने से लोग ठंड से बचने की जुगत भी करते रहे। दिन चढ़ने के साथ ही पूर्वांचल बादलों की जद में आ गया और जौनपुर, मीरजापुर और वाराणसी सहित कई जिलों के कुछ इलाकों में हल्के से तेज बारिश भी दर्ज की गई।  बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा 10.02 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम पारा एक दिन पूर्व के दर्ज तापमान के जैसा ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed