Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alert: Thunderstorm, rain and hailstorm expected for three more days

अलर्ट : फिर तीन दिन आंधी, पानी व ओलावृष्टि की आशंका

Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alert: Thunderstorm, rain and hailstorm expected for three more days
अहरौला के पूरादुबे गांव में मौसम का बिगड़ा मिजाज को देख गेहूं की कटाई में जुटे किसान। संवाद - फोटो : Samvad
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार की सुबह काले बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी हुई। भले ही बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन बदले मौसम के रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आसार जताए हैं। चार से छह अप्रैल तक आंधी, पानी और ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार की अलसुबह मौसम खराब होने से खेतों की ओर जाने वाले किसान आसमान में छाए बादलों और गिरती फुहारों को देखकर सहम गए। इस समय गेहूं और अन्य फसलों की कटाई का दौर चल रहा है। बूंदाबांदी भले ही हल्की रही, लेकिन तेज हवा के साथ मौसम में आई नमी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का डर पैदा कर दिया। करीब 10 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल धीरे-धीरे छंटने लगे और हल्की धूप निकल आई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही। किसानों का कहना है कि अगर इस समय तेज बारिश हो जाती है तो गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं, सरसों और अन्य फसलों की कटाई व मड़ाई भी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी कुछ समय तक बना रह सकता है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बदलते मौसम के बीच फसल की सुरक्षा को लेकर किसान लगातार चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2.25 लाख हेक्टेयर में फंसी है गेहूं की फसल
डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि बार-बार खराब हो रहे मौसम के चलते रबी सीजन की फसलों पर संकट छा गया है। इस समय खेतों में फसलों की कटाई शुरू ही हुई थी कि लगातार मौसम अपना रुख बदल रहा है। अभी तक जिले में करीब 2.25 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 3946 हेक्टेयर में जौ की फसल फंसी है तो 10448 हेक्टेयर में दलहन व 33567 हेक्टेयर में तिलहन की फसल फंसी हुई है। किसानों की निगाहें आसमान पर ही टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलें सुरक्षित कर लें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई के अंतिम चरण में है। बूंदाबांदी होने से फसल नम हो गई है। फिर बेमौसम बारिश होती है तो गेहूं का उत्पादन उम्मीद से कम रह सकता है। किसान कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखें, खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें। तेज हवा या ओलावृष्टि के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े रहें। जितना जल्दी हो गेहूं कटवाकर सुरक्षित कर लें।

पूर्वांचल में बुधवार को हल्का पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। सुबह के बाद मौसम खुल गया पर चार अप्रैल से बादल छाएंगे और पांच को आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। इसका असर अगले दिन छह अप्रैल को भी रहेगा। सात से मौसम साफ हो सकता है।- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed