फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav's birthday celebrated as Public Welfare Day

Azamgarh News: लोक कल्याण दिवस के रूप में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

Sun, 02 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav's birthday celebrated as Public Welfare Day
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को सपा द्वारा लोक कल्याण दिवस के रूप में नेहरू हाल में मनाया गया। इस दौरान सपाजनों ने केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


सभी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि देश से भाजपा की सांप्रदायिक, पूंजीवादी, फासिस्टवादी सरकार को हटाने से ही देश की जनता का कल्याण होगा। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा। विधायक संग्राम यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। विधायक आलम बदी ने कहा कि भाजपा देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

नफीस अहमद ने कहा कि भाजपा मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान बांटने के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। विधायक कमलाकांत राजभर व एचएन पटेल ने कहा कि भाजपा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है। जो दलितों के आरक्षण को खत्म कर रही है। पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संकल्प करें और गांव में जाएं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में विकास के कार्यों को जन-जन को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग अपने अपने गांव में भाईचारा कमेटी बनाकर सभी धर्म के लोगों को जोड़कर सपा की नीतियों से अवगत कराएं। अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इस मौक ेपर सपा के विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, आलम बदी, अखिलेश यादव, संग्राम यादव, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, एचएन पटेल, नफीस अहमद, विद्या चौधरी, नंद किशोर यादव, दरोगा सरोज, सुशील आनंद, सरफराज मंसूर, कमलाकांत राजभर, दीपचंद विषारद, कमला यादव, श्याम बहादुर यादव, डॉ. अभिषेक राय, अशोक यादव, विवेक सिंह, अजीत राव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव तथा संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed