फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh yadav visit azamgarh for wedding ceremony huge crowd of Samajwadi party workers gathered

Azamgarh: शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव तो हुई भगदड़ की स्थिति, सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़

Sun, 04 Jun 2023 04:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बैठौली में सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परेशानी का कारण बन गई। सभी कार्यकर्ता सपा सुप्रीमो की एक झलक पाना चाहते थे। इस चक्कर में अफरातफरी और भगदड़ की स्थिति हो गई। 

विज्ञापन
Akhilesh yadav visit azamgarh for wedding ceremony huge crowd of Samajwadi party workers gathered
अखिलेश यादव के वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का रविवार को आजमगढ़ जिले के बैठौली में लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद अखिलेश यादव सठियांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना से सुबह से ही सपा के कार्यकर्ता बैठौली में डा. लक्ष्मण यादव के घर पर जमा हो गए थे। दोपहर तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ गई। सपा प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। हालांकि वह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन


जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला डा. लक्ष्मण यादव के घर पहुंचा तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सभी में अखिलेश यादव की एक झलक पाने की होड़ मच गई। इस चक्कर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी। हर कोई अखिलेश यादव के पास पहुंचना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी से पहले भागी दुल्हन, दूल्हा पक्ष पहुंचा थाने, उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरत में डाल दिया

काफी मशक्कत के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने में कामयाब हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। आधे घंटे तक वहां रहने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बात किए बिना ही सठियांव के लिए रवाना हो गए।

इसके बाद वह जमुड़ी गए जहां पूर्व विधायक मोबिन के परिजनों से मिले। इसके बाद सुराई में सपा विधायक अखिलेश यादव के घर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश यादव विधायक के घर पर बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed