फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bride ran away before marriage, the groom's side reached the police station, the boys were adamant on dema

Mirzapur: शादी से पहले भागी दुल्हन, दूल्हा पक्ष पहुंचा थाने, उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरत में डाल दिया

Sun, 04 Jun 2023 11:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

लालगंज के मेवड़ी गांव में शनिवार को ददरी नये गांव से बारात आई थी। बराती डीजे बाजे के साथ जलपान करके द्वारचार के लिए पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिली की लड़की घर से भाग गई। ऐसी स्थिति में लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए। गांव घर के लोग काफी देर तक खोजबीन किए। जब लड़की नहीं मिली तो पिता छोटी बेटी से शादी करने को  तैयार हो गए।

विज्ञापन
The bride ran away before marriage, the groom's side reached the police station, the boys were adamant on dema
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव में सात फेरे लेने के पहले दुल्हन घर से भाग गई । जिससे हड़कंप मच गया। दोनों दोनों पक्ष उसके छोटी बहन से शादी के लेकर तैयार हुए पर उसने इंकार कर दिया। जिससे मामला बिगड़ गया ।सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस दोनों पक्षों को आपस में सुलह समझौते का मौका दिया लेकिन सुबह होते ही दुल्हे के साथ मामला थाने तक पहुंच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों को सांप ने काटा, तीन महीने में तीसरी मौत से सदमे में परिजन
विज्ञापन

लालगंज के मेवड़ी गांव में शनिवार को ददरी नये गांव से बारात आई थी। बराती डीजे बाजे के साथ जलपान करके द्वारचार के लिए पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिली की लड़की घर से भाग गई। ऐसी स्थिति में लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए। गांव घर के लोग काफी देर तक खोजबीन किए। जब लड़की नहीं मिली तो पिता छोटी बेटी से शादी करने को  तैयार हो गए। विवाह की सूचना  छोटी बेटी को  मिली तो वह भी दुल्हे शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे मामला घराती और बाराती पक्ष में तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों बड़े बुजुर्ग देर रात तक छोटी बहन से शादी को लेकर काफी प्रयास किए, पर सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद नाराज होकर लड़के पक्ष वालों ने पीआरवी पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आपस में सुलह समझौते करने का मौका दिया। समय बीत गया और सुबह हो गई ।विवाह का मामला हल नहीं हो पाया।इससे नाराज लड़के पक्ष वाले विवाह के खर्च को लड़की पक्ष से मांगने पर अड़े रहे। जिससे लड़की पक्ष वाले परेशान हो गए।  चिंतित लड़की के पिता ने कहा कि हमारी लड़की भी भाग गई और हर्जाना किस बात का दिया जाए। सुबह दोनों पक्ष दुल्हे के साथ लालगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी अपनी मांग पर अड़े रहे। बता दें कि इसके फहले यह शादी 12 फरवरी कछवा के सामूहिक विवाह में संपन्न हो चुकी थी। लेकिन परिजन अपने शौक को पूरा करने बारात लेकर गए थे क्योंकि सामूहिक विवाह में लड़की की विदाई नहीं हुई थी। लड़की के भागने के बाद बाराती दूल्हे के साथ थाने में विवाह के खर्च वापस दिलाने की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए थे। थाना अध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed