फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh resigns from Azamgarh Lok Sabha seat Dimple may contest by-election

यूपी: अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, उपचुनाव में डिंपल के मैदान में उतरने की चर्चा

Tue, 22 Mar 2022 03:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 03:17 PM IST
सार

अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ आए थे लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई इशारा नहीं किया था। यहां उन्होंने बंद कमरे में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की थी। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह यहां के नेताओं से इस बात को लेकर चर्चा करने आए हैं।
 

विज्ञापन
Akhilesh resigns from Azamgarh Lok Sabha seat Dimple may contest by-election
आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव का इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वह करहल से विधायक रहेंगे। इस सूचना के बाद से जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद से ही आजमगढ़ संसदीय सीट से उनकी पत्नी डिंपल यादव के उपचुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


आजमगढ़ संसदीय सीट पर लगभग साढ़े सात वर्षों से मुलायम परिवार का कब्जा रहा है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद जब अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने तो उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा और सांसद बने।
विज्ञापन


लगभग ढ़ाई साल तक इस सीट से सांसद रहने के बाद यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से जीत हासिल करने के बाद इस बात कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह किस सीट को छोड़ेंगे। वह आजमगढ़ से सांसद रहेंगे या करहल से विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमवार को ही अखिलेश यादव आजमगढ़ आए थे लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई संकेत नहीं किया था। यहां उन्होंने बंद कमरे में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात जरूर की थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह यहां के नेताओं से इस बात को लेकर चर्चा करने के लिए आए हैं।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से इंस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब उनकी पत्नी डिंपल यादव के यहां से उपचुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि पार्टी पूर्व सांसद रमाकांत यादव को भी उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed