फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Against inflation, AAP took out a foot march in the city

महंगाई के खिलाफ आप ने शहर में निकाली पदयात्रा

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Against inflation, AAP took out a foot march in the city
आजमगढ़। बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रैदोपुर से जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा बड़ादेव, नगर पालिका होते हुए कुंवर सिंह उद्यान में आकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर व पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्वांचल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता पर टैक्स लगाकर अपने मित्रों का दस लाख करोड़ रुपये बैंकों से माफ करवा दिए। दूध, दही, आटा, चावल, गैस सिलिंडर जैसी दैनिक उपयोग की चीजों को महंगा कर जनता पर बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आज का किसान फसलों का उचित दाम न मिलने से आत्महत्या कर रहा है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। इस अवसर पर कृपाशंकर पाठक, रामरूप यादव, डॉ. अनुराग, रमेश मौर्य, अनिल यादव, सुनिल यादव, रमेश पांडेय, गौरव, गोविंद दुबे, अमित कुुमार, हीरालाल, रमेश, आरिफ खान सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed