फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After two to four days of softening, the mercury of the district reached 42 degrees

दो चार दिन की नरमी के बाद 42 डिग्री पहुंचा जनपद का पारा

Mon, 16 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
After two to four days of softening, the mercury of the district reached 42 degrees
मौसम में नरमी के बाद पारा रविवार को एक बार फिर 42 डिग्री पहुंच गया। तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कई दिनों तापमान ऐसे ही बना रहेगा गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। गर्मी का आलम यह है कि घरों में पंखे और कूलर की हवा शरी को ठंडक देने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। दोपहर में कई लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे। उमस भरी गर्मी से बचने से लिए लोगों ने एसी, कूलर और पंखे का सहारा लिया। लेकिन यह भी शरीर को ठंडक पहुंचाने में नाकाम साबित हुआ। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने घरों में रहने में ही भलाई समझी। राज्य कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एके सिंह की मानें तो यह हालात अभी कई दिनों तक बने रहेंगे। उमस भरी गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर सूरज की तपिश बढ़ गई है। वहीं उमस इतनी बढ़ गई है कि लोग बेचैन हो जा रहे है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि अगले दो दिनों तक गर्म हवा चलेगी। इसमें तेज हवा और गर्मी बढ़ने की आंशका जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली धूप के चलते गर्मी बढ़ गई है। यही वजह रही कि शनिवार और रविवार को दिन में हवा नहीं चली जिसके चलते लोग बेहाल रहे। दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। ग्रामीण इलाकों में लोग घर से बाहर पेड़ की छांव तलाश करते रहे। क्षेत्र के मेजवां, जौमा, सुदनीपुर, फूलपुर नगर, ऊदपुर, खुरासो, मनरा, टिकरिया, जगदीशपुर, लोनियाडीह, चमावां, माहुल, लाहीडीह, मुंडियार, मुण्डवर, बख्शपुर वैसा डीह आदि स्थानों पर तीखी धूप के चलते जन जीवन अस्त ब्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed