फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the uproar of SP, there will now be a determination to picket

सपा के हंगामे के बाद अब होगा धरनास्थल का निर्धारण

Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
After the uproar of SP, there will now be a determination to picket
आजमगढ़। सपा नेताओं द्वारा डीएम से मिलने की कोशिश में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन अब सतर्क हो गया है। डीएम की ओर से धरना स्थल की जगह चिन्हित करने का निर्णय लिया गया है। ताकि धरना देने के लिए लोग सीधे कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचे। इसके लिए डीएम की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अक्सर देखने में आता है कि लोग कलेक्ट्रेट क्षेत्र के आसपास ही धरना देते हैं। उनके द्वारा ज्ञापन देने के लिए नारेबाजी करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया जाता है। बुधवार को सपा नेताओं ने डीएम से मिलने का समय ले रखा था। वह उनसे मिलने के लिए पहुंचे लेकिन वहां पर रास्ते को लेकर नगर कोतवाल के साथ उनकी बहस हो गई। इस बहसबाजी के बाद सपा नेता धरने पर बैठ गए। लगभग छह घंटे तक धरना देने के बाद डीएम सपा नेताओं के पास पहुंचे और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उनके धरने को समाप्त कराया। इन सबसे सबक लेकर डीएम ने दोबारा इस तरह की घटना न हो को देखते हुए अब धरना स्थल के चिन्हांकन का निर्णय लिया है। इसके लिए उनके द्वारा एसडीएम सदर, सीओ सिटी और शहर कोतवाल की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम धरना स्थल का चिन्हांकन करेगी। टीम द्वारा चिन्हांकित की गई जगह पर ही धरना प्रदर्शन होगा। इसके अलावा दूसरी जगह पर धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed