फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the principal, the vice principal also broke his breath

Azamgarh News: प्रधानाचार्य के बाद उप प्रधानाचार्य ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 07 Sep 2022 07:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 07:30 AM IST
सार

जहानागंज थाना क्षेत्र के पास रविवार को हुई ट्रक-बाइक की टक्कर में घायल उप प्रधानाचार्य की भी मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
 

विज्ञापन
After the principal, the vice principal also broke his breath
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हूआ गांव के पास रविवार को हुई ट्रक-बाइक की टक्कर में घायल उप प्रधानाचार्य की भी मंगलवार की सुबह मौत हो गई।

विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनीहिनी स्थित रामवती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी (55) निवासी सोम्मरवारी थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर रविवार को दिन में कहीं जा रहे थे। उनके साथ सहयोगी उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर (42) निवासी खंडेरायपुर थाना सराय लखंसी जिला मऊ भी बाइक पर थे। दोनों जहानागंज थाना अंतर्गत चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर टेल्हूआ गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह प्राइवेट अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed