{"_id":"5b8bf3afdcc59b1c5c2449b4c4d6ee32","slug":"after-examining-the-nomination-papers-of-20-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद 20 का नामांकन पत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद 20 का नामांकन पत्र रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन के बाद गुरुवार की देर शाम नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद पर छह ब्लाकों की 24 सीटों के लिए दाखिल 498 में से सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। वहीं, क्षेत्र पंचायत के 13 पर्चे भी रद्द हुए।
जिला पंचायत सदस्य के लिए रानी की सराय ब्लाक के वार्ड संख्या 50 से नराजी पत्नी रामआसरे, रेखा पत्नी उमेश और शशिकला पत्नी राकेश का पर्चा कम ट्रेजरी चालान जमा करने के कारण रद्द हुआ। वहीं, वार्ड संख्या 31 से अंजू पत्नी राकेश का नामांकन प्रस्तावक का हस्ताक्षर न होने के कारण, तहबरपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 43 से सुरेंद्र पुत्र इंद्रजीत और चंद्रशेखर पुत्र गोरख का नामांकन प्रस्तावक उनके वार्ड का न होने के कारण निरस्त हो गया। जबकि वार्ड संख्या 42 से हवलदार यादव पुत्र रामनाथ का नामांकन प्रस्तावक का हस्ताक्षर न होने के कारण खारिज कर दिया।
पल्हनी, जहानागंज, सठियांव और मुहम्मदपुर में एक भी नामांकन खारिज नहीं हुआ। अब 24 सीटों के लिए 491 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3583 प्रत्याशी: प्रथम चरण के छह ब्लाकों पर हुए नामांकन पत्रों की जांच में 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। पल्हनी ब्लाक से एक, सठियांव में नौ, तहबरपुर में एक, रानी की सराय में एक, मुहम्मदपुर में एक पर्चा खारिज हुआ है।
अब छह ब्लाकों की 608 क्षेत्र पंचायत सीटों पर 3583 प्रत्याशी बचे हैं। इसमें पल्हनी ब्लाक में 572, जहानागंज में 510, सठियांव में 757, तहबरपुर में 528, रानी की सराय में 584 और मुहम्मदपुर में 632 नामांन पत्र वैध पाए गए। शनिवार को होने वाली नामांकन वापसी के बाद बचे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
1352 ने किया नामांकन : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन पांच ब्लाकों की 520 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 1352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार, बिलरियागंज ब्लाक की 126 क्षेत्र पंचायत सीट के लिए 360 नामांकन पत्र भरे गए। इसमें महिलाएं 115 और पुरुषों की संख्या 245 रही। मालटारी संवाददाता के अनुसार, अजमतगढ़ ब्लाक की 109 सीटों पर कुल 226 ने नामांकन किया। इसमें महिलाएं 80 और पुरुषों की संख्या 146 थी।
कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, महराजगंज ब्लाक की 94 सीटों के लिए कुल 257 ने नामांकन पत्र लिए गए। इसमें पुरुषों की संख्या 150 और महिलाओं की संख्या 107 रही। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, कोयलसा ब्लाक की 91 सीटों के लिए कुल 264 ने नामांकन किया। पुरुष 168 और महिलाएं 96 रहीं।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार, हरैया ब्लाक की 100 सीटों के लिए 245 ने नामांकन किया। इसमें पुरुष 127 और महिलाएं 118 थीं।
अराजी अमानी वार्ड से किसी ने नहीं भरा पर्चा : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को पांच ब्लाकों के 21 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 173 लोगों ने नामांकन भरा। महराजगंज के वार्ड अराजी अमानी से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
बिलरियागंज ब्लाक की पांच जिला पंचायत सीटों के लिए 50 उम्मीदवार आगे आए। अजतमतगढ़ की चार सीटों के लिए 37, महराजगंज की चार सीटों के लिए 20, हरैया ब्लाक की चार सीटों के लिए 28 और कोयलसा की चार सीटों के लिए 38 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। कोयलसा के वार्ड उसरकुढ़वा में सात, भीलमपुर छपरा में 14, गौराहरदों में 11, टहर किसुनदेवपुर में छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
अजमतगढ़ के वार्ड महुला में नौ, छपरासुल्तानपुर में पांच, सरायसागरमालटारी में छह, बेरमा में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। हरैया के वार्ड हाजीपुर में चार, आराजी देवारा करखिया में एक, हरैया में 11, चांदपट्टी में 12 ने नामांकन भरा। बिलरियागंज के वार्ड मधनापार में 14, भगतपुर में छह, पटवध कौतुक में नौ, जयराजपुर में 13, जोलहापुर में आठ, वहीं, कप्तानगंज में चार, परशुरामपुर में आठ, रूद्रपुर में आठ ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया।