फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After Deepawali, preparations started for Chhath

दीपावली बीती अब छठ की तैयारी हुई शुरू

Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
After Deepawali, preparations started for Chhath
सिधारी घाट पर छाठ पूजा के लिए वेदी बनाते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीपावली के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। नदियों, ताल-पोखरा के किनारे वेदियां बननी भी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को वेदी बनाने के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ ही परिवार के लोग घाटों पर नजर आए।
विज्ञापन

छठ महापर्व दीपावली के छह दिन बाद पड़ता है लेकिन श्रद्धालुओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी चार दिवसीय सूर्य उपासना के पर्व छठ की शुरूआत गुरुवार को नहाय खाय से होगी। शुक्रवार को खरना होगा और शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना के लिए व्रती महिलाएं घाटों पर पहुंच कर डूबते हुए सूर्य केे अर्घ्य देंगी। वहीं रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महाव्रत का महिलाएं पारण करेंगी। इस महापर्व को लेकर ताल, पोखरों के साथ ही नदियों के तटों पर साफ-सफाई का कार्य जोरशोर से चल रहा है। इसके साथ ही छठ व्रत रखने वाली महिलाएं व उनके परिवार के लाग घाटों पर पहुंच कर पूजन के लिए वेदी बनाने में जुटे हुए। लोग छठ मईया की पूजा के लिए अपना स्थान घाटों पर पहले से ही रिजर्व करने में जुटे हुए हैं। वहीं नगर क्षेत्र में घाटों पर सफाई का कार्य नपा प्रशासन ने अभी शुरू नहीं कराया है। इस बार बरसात में तमसा नदी में उफान आया था, अब पानी तो घट चुका है लेकिन नदी के किनारों पर काफी गंदगी है। नपा प्रशासन घाटों की साफ-सफाई जब करे तब करें। घाटों की पूजा समितियां अपने स्तर से साफ-सफाई का कार्य चला रहे हैं।

सिधारी घाट पर छाठ पूजा के लिए वेदी बनाते श्रद्घालु।

सिधारी घाट पर छाठ पूजा के लिए वेदी बनाते श्रद्घालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed