फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After decreasing the water level of Ghaghra started rising again

Azamgarh News: घटने के बाद फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर

Fri, 19 Jul 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
After decreasing the water level of Ghaghra started rising again
लाटघाट। जिले की सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद फिर से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार की शाम बदरहुंआ गेज पर 15 सेमी तो डिघिया गेज पर 22 सेमी की वृद्िध दर्ज की गई। जिससे एक बार फिर लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरा के तटवर्ती ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। नदी कटान करते हुए लोगों के दरवाजे तक पहुंच गई है। नदी की लहरें सीधे टकराकर बह रही हैं। ग्राम प्रधान देवारा खास राजा राम सिंगार यादव ने कहा कि हमारा गांव बाढ़ और कटान की विभिषिका हर साल झेलता है। घर कटता है, फसल बर्बाद होती है, संपर्क मार्ग टूट जाते हैं। कटान पिड़ितों को समय से मुआवजा और जमीन नहीं मिलती है। जो रैन बसेरा बंधे पर बने हैं वहां पशु रखे जा सकते हैं वह इंसानों के रहने लायक नहीं हैं। देवारा खास राजा के ग्रामीण वीरेंद्र, केडी, अवधू, कृपाल के घर सट कर नदी बह रही है। इनके घर कटान के मुहाने पर हैं। नदी में विभिन्न बैराजों से एक लाख 86 हजार 515 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसके कारण नदी में यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बदरहुंआ नाले पर बुधवार की शाम नदी का जलस्तर 70.50 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पति को 15 सेमी बढ़कर 70.65 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 69.58 मीटर दर्ज किया गया था जो 22 सेमी बढ़कर 69.80 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed