फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After 37 years, the exercise of expansion of NAPA started again

37 साल बाद फिर शुरू हुई नपा के विस्तार की कवायद

Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
After 37 years, the exercise of expansion of NAPA started again
नगर पालिका परिषद के विस्तार के कवायद कई बार हुई लेकिन इसका विस्तार नहीं हो सका। एक बार फिर 37 साल बाद इसके विस्तार की कवायद शुरू हुई है। शासन द्वारा नगर पालिका में शामिल होने वाले 24 गांवों की गाटावार रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसमें 25 जून को जिला प्रशासन की ओर से विशेष सचिव उप्र शासन नगर विकास अनुभाग लखनऊ को भेज दिया गया है। जिससे एकबार फिर नगर पालिका के विस्तार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ काफी पहले गठित हुआ है। पहले इसे इसे म्यूनिस्पिलिटी के नाम से जाना जाता था। नपा के पिछले विस्तार की बात की जाए तो वह 1985 में हुआ है। तब से नगर की आबादी काफी बढ़ गई है। लेकिन नपा को शासन से मिलने वाले संसाधन व बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। इसके पीछे कारण नपा क्षेत्र का विस्तार न होना है। लगभग दो साल पूर्व शासन ने नपा के विस्तार के लिए नपा प्रशासन से प्रस्ताव मांगा लेकिन नपा प्रशासन हीलाहवाली में ही जुटा रहा। काफी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन की ओर से शासन को 24 गांवों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन यह प्रस्ताव शासन में जाकर अटक गया। लेकिन एक बार फिर नगर पालिका के विस्तार की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से इन गांवों का गाटावार डाटा मांगा गया था। जिसे जिला प्रशासन की ओर से 25 जून को भेज दिया गया है। अब शासन की ओर से नगरपालिका के सीमा विस्तार पर मुहर लगने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed