फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After 24 hours, the dead body of the old man was recovered from the river

24 घंटे बाद नदी से बरामद हुई वृद्ध की लाश

Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
After 24 hours, the dead body of the old man was recovered from the river
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी वृद्ध बृहस्पतिवार की सुबह राजघाट पर नहाने के दौरान नदी में डूब गया था। शुक्रवार की सुबह वृद्ध का शव सिधारी थाना अंतर्गत हड़हा बाबा स्थान पर उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी 70 वर्षीय दूधनाथ उपाध्याय पुत्र स्व. श्यामदास बृहस्पतिवार की सुबह राजघाट पर तमसा नदी में नहाने आदि के लिए आया हुआ था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल नदी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन गहराई में चल जाने के चलते बचाने का प्रयास सफल नहीं हो सका। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे भी घाट पर पहुंच गए। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और नदी में उसकी तलाश शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह वृद्ध का शव सिधारी थाना अंतर्गत हड़हा बाबा स्थान पर नदी में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था और मिशन अस्पताल का पूर्व कर्मचारी था। वृद्ध का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed