{"_id":"0ab68c658fa9755c4533c8fd71b574e8","slug":"affecting-quality-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल कमीशन के खिलाफ आरक्षण विरोधियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैँड पर धरना दिया। आरक्षण को काला कानून बताते हुए कहा कि इसके कारण देश की प्रतिभाएं बेकार हो रही हैं। शरद त्रिवेदी ने कहा कि आठ अगस्त 1989 को प्रस्तावित होने वाला यह मंडल कमीशन के रूप में काला कानून न सिर्फ देश की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी बुरी तरह से प्रभावित करने वाला साबित हुआ है।
संजय राय ने कहा कि प्रतिभा का गुण पलायन होता है। उसे जहां सम्मान नहीं मिलता है प्रतिभा वहां से पलायित हो जाती है और यही हमारे देश में हो रहा है। लेकिन इस देश की व्यवस्था चलाने वालों को यह सोचने की फुरसत नहीं है कि बर्गर प्रतिभाओं को संरक्षित किए देश विकसित नहीं हो सकता। सौरभ सिंह ने कहा कि मंडल कमीशन जैसा कानून भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर काला धब्बा है।
अन्नू प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज के युवा पढ़ लिखकर भी जिस तरह से आरक्षण की कुव्यवस्था से परेशान होकर सड़क पर घूम रहे हैं और छोटे-छोटे अपराध करने को मजबूर हैं। अध्यक्षता अरविंद शुक्ल और संचालन संजय राय ने की। इस मौके पर अजय राय, रितेश राय, विपुल राय, राजेश्वर पांडेय, अजय शुक्ला, आदित्य सिंह, संतोष पांडेय, दुर्गादत्त उपाध्याय, विजय, नवीन, पवन, प्रवीण आदि रहे।