फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates also adamant, protested against the transfer of SDM

अधिवक्ता भी जिद पर अड़े, एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates also adamant, protested against the transfer of SDM
सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी तहसील पर कई दिनों से एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक कोर्ट का बहिष्कार चलता रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम सगड़ी के व्यवहार से नाराज अधिवक्ता अभी भी पूरी तरह से आक्रोशित हैं। उनका प्रदर्शन और कोर्ट का बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी किया और उनके स्थानांतरण की मांग की। इसके बाद सभागार में बैठक कर अपनी लड़ाई को और धारदार बनाने की रणनीति तैयार की। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जब तक एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हमरा संघर्ष चलता रहेगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्रा ने कहा कि जब तक एसडीएम का लिखित पत्र अधिवक्ता समिति के पास नहीं पहुंचता तब तक कोई विचार नहीं होगा और आंदोलन चलता रहेगा। वकीलों के प्रदर्शन में वीरेंद्र श्रीवास्तव, सूर्यभान यादव, संतोष कुमार राय, पतिराम यादव, प्रेम शंकर यादव, आशीष कुमार मिश्र, ओंकार नाथ त्रिपाठी, मंणिकेश्वर मिश्र, संजय राय, अविनाश राय, सोनू, हरिंदर राय, अरुण कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed