{"_id":"5dd42daf8ebc3e54be28b724","slug":"adverse-entry-to-a-doctor-and-supply-inspector-azamgarh-news-vns4952797192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिकित्सक और सप्लाई इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिकित्सक और सप्लाई इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टी
विज्ञापन
बुढ़नपुर तहसील के जमीन दसवा में चौपाल में लोगों की समस्या सुनते प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिक?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दो दिवसीय दौरे पर जनपद आए नोडल अधिकारी और सचिव रंजन कुमार ने कई जगहों पर निरीक्षण किया। अतरौलिया विकास खंड के जमीन दसांव गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने एक चिकित्सक और एक सप्लाई इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। लापरवाही पर जिला पंचायत के एई, सिंचाई विभाग के एक्सईएन और राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। रैदोपुर कालोनी में गंदगी और प्रकाश व्यवस्था ठीक न मिलने पर तत्कालीन ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने का निर्देश दिया।
सचिव ने मंगलवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया जहां सब कुछ ठीक मिला। बूढ़नपुर तहसील के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखागार का हाल जाना। तहसीलदार को लंबित पुराने वादों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और पत्रावलियों के रख-रखाव की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। बार एसोसिएशन बूढ़नपुर के अध्यक्ष रामनिवास सिंह एवं महामंत्री जगत नारायण तिवारी में पांच सूत्रीय मांग को लेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। अतरौलिया विकासखंड के जमीन दशाव गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। 100 बेड के हास्पिटल अतरौलिया में लोगों ने शिकायत की कि 12 नंबर कमरे के डॉक्टर दवाएं बाहर से लिखते हैं। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करें। निर्मला देवी, केवला, रामरति, शांति, भानमती ने बताया कि कोटेदार द्वारा हमें पूरा राशन नहीं दिया जाता छह यूनिट होने के बावजूद भी कोटेदार मात्र 10 किग्रा चावल, गेहूं देता है। इस पर उन्होंने डीएसओ को क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि और कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ को निर्देश दिया कि रविवार को गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या का निस्तारण करें। सचिव ने रैदोपुर कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस उन्होंने तत्कालीन नगरपालिका ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति किए जाने का निर्देश दिया।
जांच में खराब मिली ओवरब्रिज की गुणवत्ता
मंगलवार को परियोजनाओं की जांच के क्रम में सचिव सिधारी ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इसकी जांच के लिए जिला पंचायत के एई और सिंचाई विभाग के एक्सईन की समिति गठित की गई थी लेकिन इस टीम ने जांच नहीं की थी। इस पर सचिव ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और आरईएस के एक्सईएन की टीम बनाकर ओवरब्रिज सहित अन्य योजनाओं की जांच करने का निर्देश दिया।

नोडल अधिकारी रंजन कुमार अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर में बच्चों से जानकारी लेते ?- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन