फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration's bulldozer against encroachment

Azamgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer against encroachment
एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, अधिशासी अधिकारी डॉ लव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के सामने, सार्वजनिक शौचालय तथा हॉस्पिटल की चारदीवारी के सामने अस्थाई रूप से मकान बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां पर बड़ी संख्या में दवा की दुकानों की भी भरमार थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अतिक्रमण कर मुख्य गेट को इतना जटिल बना दिया गया था कि आने जाने वाले मरीजों को असुविधा होती थी। इसके अलावा केसरी सिंह चौक से लेकर बब्बर चौक तक सड़क के दोनों पटरियों के किनारे, नाले के ऊपर स्थाई रूप से अतिक्रमण की गई जमीन पर से अतिक्रमण हटाया गया। सैकड़ों दुकानों व चबूतरों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा तो कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दी गई। लगभग तीन घंटे तक चले नगर में बुलडोजर की कार्रवाई से सैकड़ों दुकानों को हटाया गया। अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण किया गया था और जो अवैध अतिक्रमण किये थे उन्हें निर्देशित किया गया था कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। कुछ लोगों ने इसमें सहयोग भी किया लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। जिससे पूरे प्रशासनिक व्यवस्था के साथ अतिक्रमण को हटवाया गया और यह अनवरत अभियान चलेगा। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल राम सुंदर यादव, अजीत यादव, एसआई प्रभात कुमार पाठक, वरिष्ठ लिपिक गिरिजेश कुमार यादव, सूरज सिंह, सफाई नायक राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed