फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration is telling the incident of Ambedkar Nagar due to the case of border

बार्डर का मामला होने से अंबेडकर नगर की घटना बता रहा प्रशासन

Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Administration is telling the incident of Ambedkar Nagar due to the case of border
आजमगढ़। जहरीली शराब पीने से जिले के 18 लोगों की मौत हुई है और पुलिस महकमा बड़ी आसानी से बार्डर का मामला होने के चलते इसे अंबेडकर नगर पर डाल कर अपना पीछा छुड़ाने की कवायद में जुटा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने जिले में एक भी मौत जहरीली शराब पीने से होना नहीं स्वीकार कर रहे है। एसपी का कहना है कि सबकुछ अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र का मामला है। मात्र एक संदिग्ध केस सामने आया है, जिसे पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जहरीली शराब से 18 की मौत हो चुकी है। अभी भी मौत का ग्राफ बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिस बाजार में शराब की बेची व खरीदी गई थी वह जिले के पवई थाना क्षेत्र का मित्तूपुर बाजार है। जिसने शराब बेचा था वह भी पवई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो व फोटो बनाने वाले मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व मोबाइल छीनने की कवायद भी जनपद की पुलिस ने ही किया। दो अवैध शराब कारोबारियों को को पवई थाना पुलिस ने ही पकड़ा और बाद में उसे अंबेडकर नगर पुलिस के हवाले कर दिया। इन सबके बाद भी एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जिले में जहरीली शराब से कोई मौत नहीं हुई है। जहरीली शराब का खेल दो-तीन दिन से चल रहा था और मरने वालो के जो नाम सामने आए है उनमें से ज्यादातर की मौत घर पर ही हुई है। बार्डर का मामला होने के चलते जिले की पुलिस पूरे प्रकरण को ही अंबेडकर नगर पर थोप कर खुद को पाकसाफ रखने की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले का मामला नहीं तो फिर क्यों छीनी मोबाइल
आजमगढ़। एसपी साहब भले ही जहरीली शराब की घटना अपने जिले में होने से इंकार कर रहे हो लेकिन यदि वास्तव में घटना अपने थाना क्षेत्र की नहीं है तो फिर फोटो व वीडियो बना रहे मीडियाकर्मियों की मोबाइलों को क्यो छीना गया। क्यो मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। क्यो बल प्रयोग कर लोगों को मित्तूपुर बाजार से खदेड़ा गया। इसका जवाब पुलिस महकमा नहीं दे रहा है। छोटी-मोटी घटनाओं पर ही पुलिस महकमे के मीडिया सेल में बयान डाल देने वाले एसपी ने इस पूरे प्रकरण पर देर शाम तक बयान नहीं जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर चार से पांच घंटे क्यो पवई मित्तूपुर में डटे रहे एसपी
आजमगढ़। एसपी के अनुसार जहरीली शराब का सारा मामला अंबेडकर नगर जिले का है। इसके बाद भी पवई के मित्तूपुर में आखिर ऐसा क्या था कि भारी संख्या में फोर्स वहां बुलानी पड़ी। एसपी साहब स्वयं लगभग चार घंटे जमे रहे और एसपी ग्रामीण, सीओ फूलपुर के अलावा कई थानों की फोर्स देर शाम तक मित्तूपुर पुलिस चौकी पर मौजूद रही। इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed