{"_id":"62e6c26fe2dc5c7c231432ea","slug":"administration-engaged-in-preparations-on-war-footing-bulldozers-run-on-encroachment-azamgarh-news-vns666945443","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
जहानागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन अगस्त को संभावित आगमन को लेकर प्रशासन, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय की रंगाई-पोताई व मेडिकल कॉलेज के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन रविवार को व्यस्त रहा। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है लेकिन प्रशासन यह मानकर चल रहा कि वह आएंगे तो प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन और अमृत सरोवर का निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए जिला प्रशासन से लगायत समस्त विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि मुख्यमंत्री योगी को कहीं कोई कमी न दिख जाए। उपचुनाव में बीजेपी को आजमगढ़ लोकसभा से जीत मिली है। माना जा रहा है कि उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला आगमन होगा तो जिले को कई बड़ी सौगात मिलेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मेडिकल कालेज के परिसर में लैंड करेगा। इसके बाद आडिटोरियम हाल में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेंहनगर विकास खंड के सिंहपुर पुलिस चौकी के बगल में स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर सकते हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन चक्रपानपुर बाजार से लेकर सिंहपुर तक जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई की रहे हैं। जिसकी लंबाई करीब तीन किमी है। जिम्मेदारों द्वारा चक्रपानपुर के प्राथमिक विद्यालय की रंगाई पोताई करा रहे हैं। वहीं नरेहथा गांव के पंचायत भवन सजाया जा रहा है। ब्लॉक के भी कर्मचारी अपने सफाई कर्मी को लेकर सफाई में जुटे हुए हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के अगल-बगल अतिक्रमण को तहसीलदार द्वारा जेसीबी लगवा कर हटाया जा रहा है। जिससे आने वालों को कोई परेशानी न हो। अतिक्रमण हटाने में चक्रपानपुर चौकी इंचार्ज विकास पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम, एडीओ पंचायत सुभाष शर्मा, एपीओ संजीव कुमार शिवा, एडीओ एचवी केके उपाध्याय, जेई अनिल सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, वरुण सिंह व विनोद सिंह आदि लोगों मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री कर सकते है 55 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम लगने वाला है। अभी कोई तिथि तो नियत नहीं हुई है लेकिन तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सूत्रों की माने तो तीन या चार अगस्त में मुख्यमंत्री का जनपद दौरा हो सकता है। लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के बाद उनक यह पहला जनपद आगमन हो रहा है। ऐसे में 55 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की संभावना जतायी जा रही है। जिसमें 31 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा जिसमें आईटीआई में बना ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट भी शामिल है। वहीं 24 नए परियोजनाओं की मुख्यमंत्री आधारशिला रख सकते है। प्रशासन की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जो तैयारियां चल रही है और पीडब्लूडी को शिलान्यास व लोकार्पण के शिलापट्ट तैयार करने की जो सूची उपलब्ध करायी गई है। उससे ही यह ज्ञात हो सका है कि सीएम 55 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सकते है।