फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration carried out campaigning of 4021 in Containment Zone

प्रशासन ने अभियान चलाकर कंटेनमेंट जोन में की 4021 की सैंपुलिंग

Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Administration carried out campaigning of 4021 in Containment Zone
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण के चलते कई गांव हाट स्पाट बन चुके हैं। इन गांवों के लोग जांच कराने से कतरा रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम राजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को ऐसे क्षेत्रों में अभियान चलाकर कंटेनमेंट जोन के लोगों को चिन्हित कर जांच की गई। इस दौरान पूरे जनपद में 4021 लोगों की सैंपलिंग की गई। साथ ही 559 लोगों में दवा की किट का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को भी टीमें इस कार्य में दिनभर लगी रहीं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने यह निर्णय लिया कि ऐसे क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों जांच की जाए। उनके निर्देश पर सभी तहसीलों में एक-एक हाट स्पाट चिन्हित कर वहां पर सैनिटाइजेशन, सैंपलिंग और दवा वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान सदर तहसील में 1136 लोगों की सैंपलिंग की गई ओर 137 लोगों में दवा वितरित की गई। सगड़ी में 329 की जांच और 46 में दवा वितरण, फूलपुर में 272 की जांच और 27 में दवा वितरण, मेंहनगर में 210 की जांच 52 में दवा का वितरण, निजामाबाद में 748 की जांच और 72 में दवा वितरण, लालगंज में 234 जांच और 42 में दवा वितरण, बूढ़नपुर में 301 की जांच और 95 में दवा वितरण, मार्टीनगंज में 791 की जांच 88 में दवा का वितरण किया गया। इस प्रकार जनपद में बुधवार को कुल 4021 लोगों की सैंपलिंग की गई 559 लोगों में दवा का वितरण किया गया। डीएम राजेश कुुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed