{"_id":"5abd275b4f1c1bb9618b4684","slug":"adm-slapped-to-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को एडीएम ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़, इस कारण हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को एडीएम ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़, इस कारण हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के बीच सफाई कार्य को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एडीएम प्रशासन ने बीडीओ मोहम्मदपुर को थप्पड़ जड़ दिया। बीडीओ ने उन पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि जिलाधिकारी का कहना है कि मारपीट नहीं सिर्फ विवाद हुआ था। वहीं देर रात साढ़े 10 बजे बीडीओ के समर्थन में ग्रामीण सफाईकर्मियों ने आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का रानीपुर रजमो के रामदेव मेमोरियल इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह में कार्यक्रम को लेकर अधिकारी दो दिन से वहीं पर डेरा डाले हुए हैं। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी और बीडीओ मोहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता के बीच सफाई कार्य को लेकर विवाद हो गया। एडीएम के कुछ कहने पर बीडीओ ने उन्हें जवाब दे दिया।
बीडीओ का आरोप है कि इस पर एडीएम ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और गला दबाने की कोशिश की। गालियां भी दी। हालांकि मामले की तहरीर अभी कहीं नहीं दी गई है, लेकिन घटना की जानकारी होते ही उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सिर्फ विवाद हुआ था जिसे सुलझा लिया गया है।