फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADM Administration and SP City arrived to investigate the ruckus

निजामाबाद बवाल का मामला: जांच करने पहुंचे एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी, कई पुलिसकर्मी तैनात, तनाव की स्थिति

Tue, 27 Sep 2022 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 10:03 AM IST
सार

अलीपुर गांव में ग्राम पंचायत भवन के निर्माण को लेकर भूमि चिह्नित की गई है। भूमि विवादित है। इस पर कब्जा भी है। इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय कार्यकर्ताओं के साथ बीते शनिवार को तहसील पहुंचे। वार्ता के दौरान तहसील कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
ADM Administration and SP City arrived to investigate the ruckus
निजामाबाद तहसील बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील परिसर में शनिवार को भाजपा नेताओं और तहसीलदार, एसडीएम और राजस्वकर्मियों के साथ हुई मारपीट को लेकर अब भी तनाव है। तहसील में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं घटना की जांच करने के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अलीपुर गांव में ग्राम पंचायत भवन के निर्माण को लेकर भूमि चिह्नित की गई है। भूमि विवादित है। इस पर कब्जा भी है। इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय कार्यकर्ताओं के साथ बीते शनिवार को तहसील पहुंचे। वार्ता के दौरान तहसील कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मामले में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को जांच सौंपी है। डीएम ने दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। ऐसे में सोमवार को जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने पहले घूम कर वहां का निरीक्षण किया जहां पर विवाद शुरू हुआ था। दोनों अधिकारियों ने एक-एक बिंदु की जांच की। साथ ही घटना की पूरी जानकारी जुटाई। देर शाम तक वह तहसील का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed